लगभग दिल जैसी बनावट वाले स्ट्रॉबेरी फल को सबसे आकर्षक फल कहा जाना गलत नहीं होगा। चटक लाल रंग का दिखने वाला यह फल जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही सेहतमंद भी है। इसका रसदार खट्टा-मीठा स्वाद लोगों को बेहद भाता है। साथ ही इसकी खुशबू भी इसे दूसरे फलों से अलग बनाती है। लाल रंग का दिखने वाले यह फल बहुत ही रसीला और स्वाद में लाजवाब होता है।
पहले यह फल भारत में बहुत मुश्किल से ही मिलता था, लेकिन आज के समय में इसकी खेती देश के कोने-कोने में होने लगी है, जिसकी वजह से अब यह आसानी से मिल जाता है। स्ट्रॉबेरी खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है, उतनी ही यह स्वास्थ्य के लिए लाभदायक भी होती है।
इसमें विटामिन से लेकर फोलिक एसिड, कैल्शियम और फास्फोरस जैसे कई खनिज पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं।
स्ट्रॉबेरी की जाति:स्ट्रॉबेरी फ़्रागार्या जाति का एक पेड़ होता है, जिसके फल के लिये इसकी विश्वव्यापी खेती की जाती है। इसके फल को भी इसी नाम से जाना जाता है। स्ट्रॉबेरी की विशेष गन्ध इसकी पहचान बन गयी है। ये चटक लाल रंग की होती है। इसे ताजा भी, फल के रूप में खाया जाता है, साथ ही इसे संरक्षित कर जैम, रस, पाइ, आइसक्रीम, मिल्क-शेक आदि के रूप में भी इसका सेवन किया जाता है।बगीचा स्ट्रॉबेरी, फ़्रागार्या × आनानास्सा, एक संकर प्रजाति है जिसकी अपने फल (सामान्य स्ट्रॉबेरी) के लिए दुनिया भर में खेती की जाती है। फल (है, जो वास्तव में एक बेर नहीं है, लेकिन एक समग्र गौण फल) व्यापक रूप से अपनी विशिष्ट सुगंध, चमकीले लाल रंग, रसदार बनावट और मिठास के लिए मशहूर है।
स्ट्रॉबेरी के प्रकार :स्ट्रॉबेरी की वैरायटी तो कई सारी हैं, लेकिन इन्हें मुख्य रूप से तीन हिस्सों में बांटा जा सकता है-
जून-बियरिंग – यह स्ट्रॉबेरी का सबसे आम और लोकप्रिय प्रकार है। इसकी खेती विश्वभर में व्यापक रूप से की जाती है। इसके फल आम तौर पर जून महीने में पकते हैं। जून-बियरिंग स्ट्रॉबेरी की उत्कृष्ट किस्मों की बात करें, तो इसमें अर्लीग्लो, होनोई, ऑलस्टार, ज्वेल आदि शामिल हैं ।
एवर-बियरिंग – स्ट्रॉबेरी का दूसरा प्रकार है एवर-बियरिंग। हालांकि, यह नाम की तरह सदाबहार नहीं होती। इसका उत्पादन साल में दो बार होता है- गर्मियों और बसंत में। एवर बियरिंग प्रकार के स्ट्रॉबेरी की सबसे प्रसिद्ध किस्म हैं, लारमी और ओजार्क ब्यूटी।
स्ट्रॉबेरी खाने के फायदे:कैंसर जैसी घातक बीमारी के लिए स्ट्रॉबेरी एक रामबाण इलाज हो सकती है। एक शोध के अनुसार, स्ट्रॉबेरी में कैंसर प्रिवेंटिव और कैंसर थेराप्यूटिक गुण मौजूद होते हैं, जो कैंसर के बचाव और इसके उपचार में प्रभावी असर दिखा सकते हैं। साथ ही स्ट्रॉबेरी में मौजूद केमो प्रिवेंटिव गुण कैंसर सेल के प्रसार को रोकने का काम कर सकते हैं। शोध में यह भी पाया गया कि स्ट्रॉबेरी ब्रेस्ट कैंसर लिए भी लाभकारी सिद्ध हो सकती है ।स्ट्रॉबेरी में एंटीऑक्सीडेंट गुण और पॉलीफेनॉल्स कंपाउंड प्रचुर मात्रा में होते हैं। स्ट्रॉबेरी आपको ह्रदय संबंधी समस्याओं से बचा सकता है और आपके ह्रदय को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है । इसी वजह से ह्रदय स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए सप्ताह में तीन बार स्ट्रॉबेरी खाने की सलाह दी जाती है । वहीं, स्ट्रॉबेरी को ह्रदय के लिए सबसे ज्यादा स्वस्थ फल माना गया है और इसे हार्ट हेल्दी फलों की श्रेणी में रखा गया है।
स्ट्रॉबेरी अपने पोषक तत्वों की वजह से विश्व भर में लोकप्रिय है। इसमें छुपे सेहत के राज तो आप जान ही चुके हैं, इसलिए आप बिना किसी देरी के इस फल को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं, लेकिन इसके सेवन के दौरान आप स्ट्रॉबेरी के नुकसान को भी ध्यान में जरूर रखें। इसका संतुलित मात्रा में सेवन करें ।