बेरी बारहमासी झाड़ी में लगने वाला एक छोटा सा फल है। इसका वैज्ञानिक नाम वैक्सीनियम क्यानोकॉकस है। ब्लूबेरी का पौधा एरिकेसी परिवार से सम्बंधित पौधा है जो लगभग चार सेंटीमीटर तक लम्बा होता है।ब्लूबेरी पौधे में सफ़ेद, लाल, पीले रंग के फूल लगते हैं जो कि देखने में कटोरी की भांति नजर आते हैं। ब्लूबेरी फल गोल मोती की तरह दिखाई देता है अतः इस फल का आकार गोल और रंग नीला होता है। नीले रंग की वजह से ही ब्लूबेरी को नीलबदरी के नाम से भी जाना जाता है।खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है। इसका स्वाद खट्टा और हल्का मीठा होता है। बता दें की ब्लूबेरी फल अपने कई रंग बदलता है अर्थात कच्चे ब्लूबेरी फल का रंग पीला और हरा होता है।


जबकि हल्का पकने के बाद ब्लूबेरी फल का रंग लाल बैंगनी हो जाता है और सम्पूर्ण तरीके से पकने के बाद ब्लूबेरी का रंग गहरा बैंगनी और नीला हो जाता है।


बेरी के प्रकार :ब्लूबेरी एक ग्रीष्मकालीन फसल है, जो एरिकेसीनामक पौधे के परिवार से संबंध रखता है। ब्लूबेरी के मुख्य रूप से दो परिवार हैं, जिनमें में तीन अलग-अलग प्रकार के ब्लूबेरी शामिल हैं 1.रेबिटआई ब्लूबेरी:- इसमें प्रीमियर, टिफब्लू और पाउडरब्लू प्रकार की बेरीज शामिल होती हैं। 2.हाईबश ब्लूबेरी: यह बेरी जल्द ही पक जाती है और ठंड को सहन कर सकती हैं। इसमें क्रोएशिया, जर्सी और मर्फी ये तीन प्रकार की बेरीज शामिल हैं।


ब्लूबेरी के स्वास्थ्य लाभ:ब्लूबेरी एक खट्टा-मीठा और रसदार फाल है। ब्लूबेरी को भारत में कई जगह नीलबदरी के नाम से भी जाना जाता है ।ब्लूबेरी को सबसे ज्यादा एशिया, यूरोप, नॉर्थ अमेरिका और साउथ अमेरिका में पाया जाता है ।


ब्लूबेरी को आपने ज्यादातर स्वादिष्ट व्यंजनों में गार्निश के लिए इस्तेमाल होते देखा होगा। लेकिन आपको बता दें कि ये सिर्फ गार्निशिंग के लिए ही नहीं बल्कि सेहत के लिए बहुत ही गुणकारी माना जाता है. ब्लूबेरी में एंटी-ऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इतना ही नहीं इनमें भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन सी, विटामिन के और मैंगनीज पाया जाता है ।जो वजन को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और फ्लेवैनॉइड से रक्त शुद्ध होता है जो लिवर को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं।


बेरी का उपयोग:ब्लूबेरी को आप ओट्स या फिर ब्रेड के साथ मिलाकर ब्रेकफास्ट में ले सकते हैं। आप ब्लूबेरी को जैम के रूप में रोटी या फिर ब्रेड पर लगाकर खा सकते हैं।ब्लूबेरी को केक के ऊपर लगाकर केक का स्वाद कई गुणा बढ़ाया जा सकता है। आप इसका उपयोग स्मूदी के रूप में भी कर सकते हैं।


आप इसे धोकर सीधा भी खा सकते हैं। गर्मी के मौसम में ब्लूबेरी की आइसक्रीम हर किसी के लिए फेवरेट डिश हो सकती है। आप इसे अन्य फलों के साथ मिलाकर जायकेदार फ्रूट सलाद बना सकते हैं।ब्लूबेरी के ताजे फलों का जूस स्वास्थ के लिए बेहद लाभकारी होता है। हालाँकि ब्लूबेरी जूस का उपयोग आप किसी भी समय कर सकते हैं लेकिन सुबह खली पेट ब्लूबेरी जूस का सेवन फायदेमंद होता है।ब्लूबेरी का उपयोग आप व्यायाम के बाद सेबफल, अनार की तरह कर सकते हैं। ब्लूबेरी का इस्तेमाल खाने के साथ सलाद के रूप में भी कर सकते हैं। ब्रेड, केक, सॉस, चटनी के रूप में ब्लूबेरी का उपयोग किया जाता है।यदि आपको बेरीज बहुत पसंद हैं, तो आप बिना टेंशन के जी भर के बेरीज खा सकते हैं, क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। तो जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उन्हें अपनी डायट में बेरीज जरूर शामिल करनी चाहिए।


लगभग सभी बेरीज में 80 प्रतिशत पानी होता है और बाकी बचा फाइबर। फाइबर हेल्दी डायट का अहम हिस्सा है। यह आपके बाउल हेल्थ को दुरुस्त रखने के साथ वजन नियंत्रित रखने में मदद करता है। लेकिन फाइबर का पूरा सेवन करने के लिए जरूरी है कि आप बेरीज को ऐसे ही छिलके साथ खाएं, क्योंकि जूस निकालकर छानने पर फाइबर अलग हो जाता है या फिर इसे पीसकर स्मूदी बनाकर पीएं।