चॉकलेट और उससे बनी चीजें अक्सर सबके मन को लुभाती हैं| कई बार इंटरनेट सर्फ करते-करते हम कुछ स्वादिष्ट और मजेदार चॉकलेट डिशेस देखते हैं, जो मुँह में पानी और मन में लालच ला देती हैं| ऐसी ही एक चॉकलेट से बनी रेसिपी लेकर आए है हम, सिर्फ आपके लिए, वो भी हिंदी में| तो आइये और बिना देरी के इस ब्राउन डेलिकेसी में डूबने की तैयारी करते हैं|जब भी स्टारटर और डेजर्ट की बात की जाए सभी को केक की याद आती है और अगर वो केक चॉकलेट केक है तो बस उसका मज़ा ही अलग है कोई भी सेलिब्रेशन या पार्टी बिना केक के शुरू ही नहीं होती है।
केक सभी का मनपसदं होता है और चॉक्लेट केक के तो पूरी दुनिया में इतने फैन है जितने किसी के नहीं। इसका स्वाद और नाम सभी को खुश कर देता है।
प्रसिद्ध- चॉकलेट केक सबसे ज्यादा यूनाइटेड स्टेट्स में प्रसिद्ध है वहाँ के सभी लोग हर खास मौके पर चॉकलेट केक बनाना ही पसंद करते है। वहाँ का सबसे बेस्ट डेजर्ट ही चॉकलेट केक है जो सभी को पसंद होता है।
स्वाद- चॉकलेट केक का स्वाद मीठा और नरम होता है। यह बहुत ही स्पंजी होता है इसीलिए किसी को भी इसे खाने में कोई परेशानी नहीं होती है। इसमें ढेर सारी चॉक्लेट डाली जाती है जो सभी की मनपसंद होती है।
ओकेशन- जन्मदिन, शादी, किटी या किसी भी तरह के सेलिब्रेशन में सबसे पहले जो चीज़ आती है वो है चॉकलेट केक। इसे बनाने के बहुत से खास मौके और दिन होते है जब केवल चॉकलेट केक ही बनाया जाता है।
अपने बहुत तरह का चॉकलेट केक बाजार में खाया होगा लेकिन क्या आप जानते है की इसी केक को बिना अंडे के घर में भी बनाया जा सकता है। जिन लोगो को अंडे से परहेज़ होता है उनके लिए आज हमारे पास है चॉकलेट केक की खास विधि जो आपकी स्वादिष्ट और अपना मनपसंद चॉकलेट केक बनाने में मदद करेगी। आपको सिर्फ अपने अनुसार सामग्री को लाना है बाकि आप रेसिपी की मदद से आसानी से केक खुद ही बना सकते है।
सामग्री
250 gram मैदा
200 gram कन्डैस्ड मिल्क
200 gram दूध
100 gram मक्खन
100 gram पिसी चीनी
50 gram कोको पाउडर
1 टी स्पून बेकिंग पाउडर
1/2 टी स्पून बेकिंग सोडा
1/4 टी स्पून नमक
बनाने की विधि - How to make चॉकलेट केक रेसिपी (Chocolate Cake Recipe)
चॉकलेट केक बनाने के लिए सबसे पहले केक बनाने वाले बर्तन को ले उसे हल्का सा गरम करे और उसके चारो तरफ मक्खन लगाकर उसे चिकना कर ले। अब उस बर्तन में मैदा डाले और चारो तरफ फैला ले।
अब एक बर्तन में मैदा ले उसमे नमक, बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर और कोको पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करे। अब इस सारे मिश्रण को छलनी की मदद से एक बार छान ले।
एक दूसरा बर्तन ले उसमे घी, चीनी और कंडेंस्ड मिल्क को डालकर अच्छे से मिला दे और एक घोल तैयार कर ले। इस घोल को अच्छे से फेट ले। अब इस घोल में मैदा वाला मिश्रण डाले और अच्छे से फेट ले ध्यान रखे की मिश्रण में गुठली ना बने। मिश्रण में थोड़ा सा दूध डाल ले और अच्छे से फेट कर रख ले केक बनाने का मिश्रण तैयार है।
अब एक कुकर ले उसकी तली में नमक बिछा ले और गरम करने के लिए गैस पर रख दे। इतना करने के बाद केक वाला बर्तन ले जिसे अपने पहले ही चिकना करके रखा हुआ है उसमे बना हुआ केक का मिश्रण डाले और फैला ले।
इस बर्तन को गरम कुकर में रखे और ढक्कन को उल्टा ढक कर रख दे। ढक्कन से सिटी निकाल दे केक को कुछ देर पकने के लिए छोड़ दे। 15-20 मिनट के बाद ढक्कन हटाकर देखे आपका केक तैयार हो गया होगा।
उसे कुछ देर ठंडा होने के लिए छोड़ दे कुछ देर बाद चाकू की मदद से केक को बर्तन से निकाल ले आपका स्वादिष्ट और लजीज चॉक्लेट केक बनकर तैयार है इसे सभी को सर्वे करे।
अब तक का सबसे अच्छा चॉकलेट केक बनाना सीखें! यह चॉकलेट केक रेसिपी चॉकलेट क्रीम चीज़ के साथ सॉफ्ट, नम और सुपर रिच केक बनाती है घर पर केक बनाकर एक दूसरे का मुंह मीठा जरूर करवाते हैं। चॉकलेट केक बच्चों से लेकर बुजुर्ग, हर उम्र के व्यक्ति की पसंद होता है। चॉकलेट केक का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है।