आम भारत का एक प्रसिद्ध फल है। यह गरमी की ऋतु में पकता है। आम का नाम सुनते ही हमारे मुंह में पानी आना शुरू हो जाता है। आम का स्वाद कभी हमें मीठा लगता है तो कभी खट्टा। यह विश्व के स्वादिष्ट फलों में से एक है। आम की गुटली और छिलके के बीच के हिस्से को खाया जाता है। इसका रस भी निकाला जाता है। आम के छिलके हटाकर आप इसे सीधा भी खा सकते हैं। आम की गुटली को सुखाया जाता है और बाद में इसका अमचुर बनाया जाता है, कच्चे आम का आचार भी बनाया जाता है और आम का मुरब्बा भी बनाया जाता है।
आम का मुरब्बा हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। आम एक ऐसा फल है जो विश्व के हर जगह पर पाया जाता है। पूरे विश्व में आम की प्रजातियां 1500 से अधिक है और यह कई लोगों का पसन्दीदा फल भी है। पूरे विश्व में से 60% आम की पैदवार तो भारत में ही की जाती है और भारत में 1500 आम की किस्मों में से 1000 आम की किस्में तो भारत में ही पाई जाती है। आम का सीजन गर्मियों का होता है। यदि आपको आम के स्वाद के मजे लेने है तो आप इसका आनंद गर्मियों में आसानी ले सकते हैं और यह हर जगह उपलब्ध भी होता है। इसके लिए आपको कहीं पर जाने के भी जरूरत नहीं होती है। आज के समय में आम का आनंद लेने के लिए आपको गर्मियों का इंतजार नहीं करना पड़ता। क्योंकि अब इसका स्टोक रखा जाता है।
आम का वैज्ञानिक नाम मैंगीफेरा इंडिका है। आम ना केवल भारत का राष्ट्रीय फल है, बल्कि पाकिस्तान, फिलीपींस का भी राष्ट्रीय फल है।बांग्लादेश में आम के वृक्ष को राष्ट्रीय वृक्ष का दर्जा भी दिया गया है। भारत में राष्ट्रीय आम दिवस 22 जुलाई को प्रतिवर्ष मनाया जाता है। आम को ना केवल भारत में बल्कि पूरे विश्वभर में पसंद किया जाता है।
आम की कई जातियाँ:
आम की कई जातियाँ हैं जैसे हापुस, दशहरी, लँगड़ा, राजापुरी, केसर, सपेता आदि। रत्नागिरी और देवगढ़ के हापुस आम का स्वाद बहुत बढ़िया होता है।
दशहरी आम उत्तर प्रदेश से ताल्लुख रखता है। इस प्रजाति की उत्पत्ति लखनऊ के पास दशहरी गांव से हुई यही वजह है कि इसका नाम ही दशहरी रख दिया ।यूपी में दशहरी आम बहुत ही पसंद किया जाता है और वो भी अगर मलिहाबादी दशहरी हो तो क्या बात है। मलिहाबादी आम को दुनियाभर में निर्यात किया जाता है।
आम की उपयोगिता :
गर्मी के दिनों में कच्चे आम का रस निकालकर आम पना बनाया जाता है जो की खट्टा, चटपटा और मजेदार होता है। आम का जूस दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला जूस है। आम के पेड़ की लकड़ी बहुत काम की होती है यह ठोस और मजबूत होती है। यह फल हजारों वर्षों से लोगों का पसंदीदा फल है। इसमें विटामिन सी के आलावा विटामिन A और D भी पाया जाता है। आम का फल हमारे शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढाता है।हर व्यक्ति आम का दीवाना होता है। आम खाना सभी को पसंद होता है इसलिए बड़ी-बड़ी कम्पनियां आम के रस को बोतलों में बंद करके बाजारों में बेचती है। जिससे आपको आम का रस भी मिल जाता है और उस कम्पनी की इनकम भी हो जाती है।
इसका खास फायदा यह है कि ये बोतलें हमें किसी भी मौसम में मिल जाती है। इसके लिए गर्मियों का इंतजार नहीं करना पड़ता।पके आम का रंग पीला होता है। पका आम खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है। लोग आम का रस बहुत पसंद करते हैं। आम शुरू में जब पूरा पक्का हुआ नहीं होता तो ये खट्टा लगता है। लेकिन जब पूरा पक्क जाता है तो ये बहुत ही मीठा हो जाता है।