आइक्रीम खाने में बेहद स्वदिष्ट होती है, जिसे बच्चों से लेकर बड़े लोग भी बहुत ज्यादा पसंद करते है। आइक्रीम मुख्यत दूध और निकली गई क्रीम से बनाई जाती है, इसमें चीनी, मसाला और अलग अलग फलों का फ्लेवर्ड होता है। आइक्रीम अधिकतर जूस की दुकान, रेस्टोरेंट और सड़क पर साईकिल की रहड़ी लेकर घुमने वाले बेचते है।
भारतीयों की बात करें तो करीब पांच सौ सालों से भारतीय कुल्फी का मजा ले रहे हैं। कुल्फी के पीछे भी कहानी है कि बादशाह अकबर को खुश करने के लिए ठंडे डेजर्ट को बनाया गया था। जिसकी रेसिपी आइने अकबरी और अकबरनामा जैसे साहित्य में लिखी गई है। अकबर को खुश करने के लिए बर्फ लाने के लिए घुड़सवारों के बीच रेस रखी गई थी। जो हिमाचल के चूर चंद्र धार से बर्फ के टुकड़े लाने गए थे।
हालांकि अगर आइसक्रीम के जन्म की बात करें तो कुल्फी शब्द एक पारसी शब्द है। जिससे जाहिर होता है कि कुल्फी का जन्म सबसे पहले ईरान या पारस में हुआ होगा। कुल्फी आमतौर पर कंडेस्ड फ्लेवर्ड दूध से बनाई जाती है।
जिसे किसी धातु के कंटेनर में बंदकर जमाया जाता है। वहीं दूसरी तरफ छठी शताब्दी ईसा पूर्व से ही ईरानी फलों के जूस को बर्फ में मिलाना जानते थे। ग्रीक और अरब के साथ ही ये ठंडी आइसक्रीम पश्चिम तक पहुंची।
आइसक्रीम में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। ...
आइसक्रीम खाने से शरीर की थकान दूर हो जाती है, और शरीर को उर्जा मिलती है।
आइसक्रीम में प्रोटीन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, यह शरीर की मांसपेशियों और त्वचा को तंदरूस्त रखता है।
आइसक्रीम में विटामिन ए और बी पाया जाता है।